<p> </p>बाँधे न शहीदों को उपाधियों के बीच आप ,
माप तौल कीजिए न इनके यतन का ।
मोल न चूकाऐंगे उपाधि दे न पाऐंगे , ये
जिस भावना से सेवा किए हैं वतन का ।।
करके गोलमाल मालामाल जो लोग हुए ,
कारण जो भी बने हैं देश के पतन का ।
वैसी हस्तियों के आप लिस्ट तैयार करके ,
उनको उपाधि दे दें भारत रतन का ।।
अनगढ़
Comments
Post a Comment