- Get link
- X
- Other Apps
शारदा का साथ मुझे मिला जिस दिन से है ,
नवीन नवीन शब्द आते मेरे मुख से ।
और कोई सुख नहीं मिले मुझे गम नही ,
जिंदगी आनंद से है भरा इस सुख से ।।
शारदा का साथ और जिंदगी आबाद है तो ,
जंग जीत लेंगे लड़कर हर दुख से ।
कलम चलाते हुए जिंदगी गुजर जाए ,
मन नहीं भरे मेरा लिखने की भूख से ।।
नित नव गीत छंद बंद लिखता हूँ मातु ,
रात दिन तेरे गुण गान हम गाते हैं ।
तेरी हीं कृपा से भाव नए नए जगते हैं ,
देती जो आदेश वही हम लिख पाते हैं ।।
शब्द भाव या विचार जगते जो मन में हैं ,
जब तुम चाहती हो तब हींं ये आते हैं ।
अपनी कृपा हे मातु मुझपे बनाए रखो ,
तेरे दिए ज्ञान को हीं लिखते सुनाते हैं।।
हम हैं अबोध बोध नहीं शब्द भाव के हैं ,
तुम आके सोई हुई भावना जगाती हो ।
छंदशास्त्र अलंकार का है नहीं ज्ञान मुझे ,
आके तुम सपने में पिंगल पढ़ाती हो ।।
इतना अधिक मुझे चाहती हो मातु मेरी ,
ज्ञान रूपी धन मेरे घर पहुँचाती हो ।
यह ज्ञान धन पाके हो जाता हूँ मैं विभोर ,
भूलता हूँ शब्द कोई आके तू बताती हो।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment