देशवासियों से यदि घृणा आप करेंगे तो,
पूरा महाराष्ट्र लघु राष्ट्र बन जाएगा ।
हम नहीं रहेंगे तो कोई ना रहेगा यहाँ ,
बँगला तुम्हारा भूत बँगला हो जाएगा ।।
घर और बहरा का पहरा न देगा कोई ,
कोई नहीं टैक्सी से तुझको पहुँचाएगा ।
उत्तर भारतीय यदि यहाँ से चले गए ,
उसी दिन मुम्बई विरान बन जाएगा ।।
सारे कामगार, कलाकार मैंने तुझे दिया ,
जिनके बदौलत ही मुंबई की मान है ।
खून औ पसीना को बहाया मैंने रात दिन ,
तब तेरा मुम्बई बनाया पहचान है ।।
मराठी बोलने का यदि तुझ को गुरूर है ,
भोजपुरी बोलना हमारे लिए शान है ।
तेरी ये मराठी महाराष्ट्र में ही बोली जाती ,
मेरे भोजपुरी को तो जानता जहान है ।।
ओछी राजनीति की भी जीत यदि होने लगे ,
महाराष्ट्र जैसा पूरा राष्ट्र बन जाएगा।
ढ़ूँढ़ते रहेंगे आप विश्व मानचित्र पर,
मिलेगा हिंदुस्तान न तिरंगा लहराया ।।
हमारी संस्कृति औ अनेकता में एकता की,
अद्भुत मिसाल टूकड़ों में बँट जाएगा ।
"अनगढ़ "फिक्र नहीं मुम्बई न दिल्ली सही ,
तुम पिंड देने काशी गया नहीं आएगा ।।
अनगढ़
पूरा महाराष्ट्र लघु राष्ट्र बन जाएगा ।
हम नहीं रहेंगे तो कोई ना रहेगा यहाँ ,
बँगला तुम्हारा भूत बँगला हो जाएगा ।।
घर और बहरा का पहरा न देगा कोई ,
कोई नहीं टैक्सी से तुझको पहुँचाएगा ।
उत्तर भारतीय यदि यहाँ से चले गए ,
उसी दिन मुम्बई विरान बन जाएगा ।।
सारे कामगार, कलाकार मैंने तुझे दिया ,
जिनके बदौलत ही मुंबई की मान है ।
खून औ पसीना को बहाया मैंने रात दिन ,
तब तेरा मुम्बई बनाया पहचान है ।।
मराठी बोलने का यदि तुझ को गुरूर है ,
भोजपुरी बोलना हमारे लिए शान है ।
तेरी ये मराठी महाराष्ट्र में ही बोली जाती ,
मेरे भोजपुरी को तो जानता जहान है ।।
ओछी राजनीति की भी जीत यदि होने लगे ,
महाराष्ट्र जैसा पूरा राष्ट्र बन जाएगा।
ढ़ूँढ़ते रहेंगे आप विश्व मानचित्र पर,
मिलेगा हिंदुस्तान न तिरंगा लहराया ।।
हमारी संस्कृति औ अनेकता में एकता की,
अद्भुत मिसाल टूकड़ों में बँट जाएगा ।
"अनगढ़ "फिक्र नहीं मुम्बई न दिल्ली सही ,
तुम पिंड देने काशी गया नहीं आएगा ।।
अनगढ़
Comments
Post a Comment