कवि

आज राज हम यह आपको बताते हैं कि ,
       कैसे कोई कवि पाता इतना मुकाम है ।
बिना चोट खाये आता कहीं भी निखार नही ,
        चोट सह कर मूर्ति बनते तमाम हैं ।।
पत्नी प्रचंडिका प्रताड़ित करती है तब ,
        कवि बनता है कोई यह बात आम है ।
अहो भाग्य मेरा है जो ऐसी पत्नी के कारण ,
       लोक नाथ साथ आज अनगढ़ नाम है ।।

अनगढ़

Comments