पुलिस

सबसे अच्छी नौकरी है पुलिस विभाग की,
 इस नौकरी का ढंग सबसे निराला है।

बिना दाम दिए काम कोई कभी होता नहीं,
रुपया सुबह शाम इनका निवाला है।।

गाली देना इनके लिए आम बात होती है,
इनके जुबान का पहला शब्द साला है।

रौब गाँठते है और दाम भी वसूलते हैं,
इसीलिए नौकरी ये सबसे निराला है।।

Comments