बेटी

बेटी जन्म लेती है तो दुखी नहीं करें मन ,
      तन कर आप निज छाती को फुलाईए ।
जिंदगी में कोई यज्ञ करें आप या न करें ,
      कन्यादान कर पुण्य यज्ञ का कमाईए ।।
आपकी ये बेटी ही तो बेटा को जनम देगी ,
      मेरे इस बात पर गौर फरमाइए ।
आप इन बेटियों को हँस के स्वीकार करें ,
      विनती है आप गर्भपात न कराईए ।।

अनगढ़

Comments