गुटका

#####गुटका #####
ज़िंदगी को बोझ मानकर नहीं जिए आप जब तक है ज़िंदगी को मौज में बिताइए ।
ज़िंदगी की डोर को अधिक नहीं खींचे आप बुढ़ापा झेलने से पूर्व इसे निपटाइए ।।
ज़िंदगी को जीते जीते उबने न लगें आप चढ़ती जवानी में ही गुटका खूब खाइए ।
दाम सिर्फ़ गुटका का आपको चुकाना होगा कैंसर की बीमारी आप मुफ्त में हीं पाइए।।

Comments