- Get link
- X
- Other Apps
🌹🌹रुप 🌹🌹
रुप के पुजारी नर खुलकर कह लेते ,
दर्दे दिल नारी कभी कह नही पाती है ।
दर्द जो भी मिले उसे हँसकर सह लेती ,
होंठ पर उफ़ शब्द तक नही लाती है ।।
भाग्य के भरोसे नारी अपने को सौंपकर ,
आँख बंद कर निज माँग भरवाती है।
दिली अरमान नारी दिल में दफन कर ,
जो भी मिल जाए काम उसी से चलाती है ।।
शरीर तक सीमित नही रहती है नारी ,
अपने पति को निज दिल में बसाती है ।
अनेक अत्याचार नारी सहती है पति का
फिर भी पति के लिए आँचल बिछाती है ।।
पति परमेश्वर के कुशल क्षेम के लिए ,
व्रत कर नारी देवी देवता मनाती है ।
गवाह इतिहास है पतिव्रता नारी यहाँ ,
काल से भी लड़ के पति को छीन लाती है ।।
रुप के आधार पर मापतौल नही करें ,
रुप सिर्फ चार दिन की चाँदनी दिखाती है ।
रुपवती नारियों के नखरे हजार होते ,
गुणवती नारी सारी उम्र भर निभाती है ।।
रुप को किनार कर गुण मेरा देखकर ,
तब आप कहें कमी कहाँ नजर आती है ।
गुण छोड़कर दोष देखने से अनगढ़ ,
लोगों को अपनी पत्नी से नही पट पाती है ।।
अनगढ़
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment