🌹आरक्षण 🌹🌹
1 - रेवड़ी आरक्षण का और नहीं बाँटे आप ,
वरना ये आग पूरे देश को जलाएगा ।
या तो इसे करें बंद वरना ये हो प्रबंध ,
जाति अनुसार इसे हर कोई पाएगा ।।
ओछी राजनीति बड़ी दिन तक किए आप ,
अब इसे और नहीं देश सह पाएगा ।
और कुछ दिन तक खेल यह खेला गया ,
प्रतिभा विहीन यह देश रह जाएगा ।।
2 - लाभ ये आरक्षण का सेना में भी दिया जाए ,
भरपूर लाभ आप इसमें भी दीजिए ।
मेरी ये सलाह है कि सेना की बहाली पूरी ,
नियम बनाके आप आरक्षित कीजिए ।।
सीमा पर पाकिस्तान हमला जो करेगा तो ,
होगा क्या तमाशा यह आप सोच लीजिए ।
चीन और पाकिस्तान बाँट लेंगे देश पूरा ,
बैठ के आरक्षण का घोल आप पीजिए ।।
3 - राजनीति करें आप खूब राजनीति करें ,
पर देश हित से ना खिलवाड़ कीजिए ।
जितने ग़रीब इस देश में है नौजवान ,
शिक्षा भरपूर उन्हें आप लोग दीजिए ।।
किसी भी विभाग की बहाली जब होती है तो ,
समझौता योग्यता पर न आप कीजिए ।
तब किस बुलंदी पर देश यह जाएगा ,
``अनगढ़ ´´ यह बात आप सोच लीजिए ।।
1 - रेवड़ी आरक्षण का और नहीं बाँटे आप ,
वरना ये आग पूरे देश को जलाएगा ।
या तो इसे करें बंद वरना ये हो प्रबंध ,
जाति अनुसार इसे हर कोई पाएगा ।।
ओछी राजनीति बड़ी दिन तक किए आप ,
अब इसे और नहीं देश सह पाएगा ।
और कुछ दिन तक खेल यह खेला गया ,
प्रतिभा विहीन यह देश रह जाएगा ।।
2 - लाभ ये आरक्षण का सेना में भी दिया जाए ,
भरपूर लाभ आप इसमें भी दीजिए ।
मेरी ये सलाह है कि सेना की बहाली पूरी ,
नियम बनाके आप आरक्षित कीजिए ।।
सीमा पर पाकिस्तान हमला जो करेगा तो ,
होगा क्या तमाशा यह आप सोच लीजिए ।
चीन और पाकिस्तान बाँट लेंगे देश पूरा ,
बैठ के आरक्षण का घोल आप पीजिए ।।
3 - राजनीति करें आप खूब राजनीति करें ,
पर देश हित से ना खिलवाड़ कीजिए ।
जितने ग़रीब इस देश में है नौजवान ,
शिक्षा भरपूर उन्हें आप लोग दीजिए ।।
किसी भी विभाग की बहाली जब होती है तो ,
समझौता योग्यता पर न आप कीजिए ।
तब किस बुलंदी पर देश यह जाएगा ,
``अनगढ़ ´´ यह बात आप सोच लीजिए ।।
Comments
Post a Comment